पन्ना की रत्नगर्भा धरती बेशकीमती हीरों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां रातों-रात लोगों की किस्मत बदल जाती है और वे कंगाल से लखपति-करोड़पति बन जाते हैं। हाल ही में पन्ना जिले की चोपड़ा स्थित एक निजी खदान में दो साल की अथक मेहनत के बाद एक महिला की किस्मत चमकी है। सावित्री सिसोदिया नामक इस महिला को खदान से 2 कैरेट 69 सेंट का एक चमचमाता हीरा मिला है। इस हीरे की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है, जिससे महिला और उनके परिवार की जिंदगी बदल सकती है। खदान में मिला हीरा महिला ने हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है।