रायपुर सूटकेस मर्डर केस मामले में एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने खुलासा किया है। युवक की हत्या मामले में एक दंपती को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है।
पिछले दिनों 23 जून को रायपुर के इंद्रप्रस्थ एरिया में सूटकेस मर्डर केस मामले में रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने अहम खुलासा किया है। युवक की हत्या मामले में एक दंपती को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दंपती घटना को अंजाम देने के बाद प्लेन से दिल्ली भाग गए थे। दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ ने दोनों को हिरासत में लिया है।
फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसके बाद आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू की। बताया जाता है कि लाश करीब चार से पांच दिन पुरानी है। मृतक युवक की शिनाख्त किशोर पैकरा के रूप में हुई है।

शव को छुपाने के लिये अपनाया ये तरीका
मर्डर कर शव को छुपाने के लिये यह तरीका अपनाया गया है।




