Home छत्तीसगढ़ मरने से पहले प्रेमी जोड़े ने की शादी: युवती के गले मे...

मरने से पहले प्रेमी जोड़े ने की शादी: युवती के गले मे मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर, फंदे से लटके मिले शव

53
0

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की उम्र 20 वर्ष और युवती की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है, जो करमंदी उरगा क्षेत्र की रहने वाली थी। दोनों के शव फंदे पर लटके मिले, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि दोनों ने मौत से पहले शादी की थी, जैसा कि युवती के गले में मंगल सूत्र और सिंदूर से पता चलता है।वही घटना स्थल के पास लकड़ी जला हुआ मिला है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने ये आत्मघाती कदम उठाने से पहले सात फेरे लिए होंगे फिर ये कदम उठाया होगा।

बताया जा है कि दोनों कल शाम से घर से लापता थे, और आज उनके शव फंदे पर लटके मिले बताया जा रहा कि युवक और युवती दोनो रिश्तेदार है शायद शादी और इस प्रेम प्रंसग पसंद नही था जिसके चलते ये कदम उठाया होगा। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि थाना अंतर्गत लखनपुर के गांव से लगे लगभग 1 किलोमीटर दूर खेत में एक मचान था और दो अलग अलग रससी में एक साथ युवक और युवती फांसी के फंदे पर लटके हुए थे।आगे की जांच कार्यवाही कि जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।परिजनों को सूचित कर दिया गया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है। कोरबा जिले में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। हाल ही में, एक अन्य मामले में, एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसमें दोनों ने कुछ दिन पहले ही शादी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here