Home छत्तीसगढ़ गनियारी में GST और फूड सेफ्टी टीम ने की छापेमारी, फैक्टरी में...

गनियारी में GST और फूड सेफ्टी टीम ने की छापेमारी, फैक्टरी में अवैध गुटखा जब्त; टैक्स चोरी का भी मामला

33
0

दुर्ग के गनियारी में जीएसटी और फूड सेफ्टी टीम ने गुरमुख जुमनानी की गुटखा फैक्टरी पर छापा मारकर टैक्स चोरी और प्रतिबंधित सितार गुटखा जब्त किया। जांच के लिए नमूने रायपुर भेजे गए। राजनांदगांव में भी कार्रवाई जारी है।

जीएसटी और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को दुर्ग के गनियारी गांव में गुटखा किंग गुरमुख जुमनानी की फैक्टरी पर छापेमारी की। फैक्टरी में साबुन के नाम पर प्रतिबंधित जर्दायुक्त सितार गुटखा बनाया जा रहा था। जीएसटी टीम ने लाखों रुपये की टैक्स चोरी का मामला पकड़ा, जबकि फूड सेफ्टी टीम ने अवैध गुटखा, सुपारी, मेंथॉल, बुरादा और पाउच पंचिंग मशीन जब्त की।

टीम ने गुटखा नमूने जांच के लिए रायपुर भेजने की तैयारी की है। जीएसटी विभाग ने बताया कि गनियारी के साथ-साथ राजनांदगांव के जोरातराई गांव में भी जुमनानी की फैक्टरी पर छापेमारी जारी है। बता दें कि हाल ही में कोनारी गांव में फूड सेफ्टी टीम ने 1.5 करोड़ रुपये की सुपारी जब्त की थी। दोनों विभाग टैक्स चोरी और अवैध गुटखा उत्पादन की जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here