भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवन अवसर पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका के साथ राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। प्रदेश के लोगों की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री टंक राम वर्मा , सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ भी मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान की पूजा-अर्चना के साथ आशीर्वाद लेने के लिए जुटे थे। भगवान की पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री साय ने रथ यात्रा के मार्ग की सोने के झाड़ू से सफाई की।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ रथ यात्रा पर कहा कि आज जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा है, मैं सभी छत्तीसगढ़वासियों को इसकी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मैं भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा से प्रार्थना करता हूं कि छत्तीसगढ़ में खुशहाली आए और सभी के घर में सुख-समृद्धि आए।