Home छत्तीसगढ़ शाला प्रवेश उत्सव : मंत्री केदार कश्यप ने बच्चों का किया स्वागत,...

शाला प्रवेश उत्सव : मंत्री केदार कश्यप ने बच्चों का किया स्वागत, बोले- शिक्षा ही समाज और व्यक्ति के विकास की असली ताकत

32
0

जगदलपुर। बस्तर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानपुरी में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने शिक्षा को जीवन की नींव बताते हुए बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझने और उसे अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक स्वागत कर उन्हें पुस्तकें, गणवेश व स्कूल बैग प्रदान किए गए। मंत्री केदार कश्यप ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और व्यक्ति के विकास की असली ताकत है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी बच्चों को लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने और शिक्षा से सपनों को साकार करने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here