Home छत्तीसगढ़ कोरबा रेलवे स्टेशन पर सात फीट के सांप ने मचाया हड़कंप, स्नैक...

कोरबा रेलवे स्टेशन पर सात फीट के सांप ने मचाया हड़कंप, स्नैक कैचर टीम ने किया रेस्क्यू

39
0

कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पूछताछ केंद्र में 7 फीट का नाग सांप निकलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार शाम विशाखापट्टनम ट्रेन के विलंब के दौरान यात्री जानकारी लेने केंद्र पहुंचे थे, तभी सांप की फुंकार सुनकर भगदड़ मच गई। रेलवे पुलिस ने तुरंत यात्रियों को हटाकर स्नैक कैचर टीम को बुलाया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा। स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य और अव्यवस्था के कारण सांप के छिपने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here