इंटेलिजेंस नक्शा-मौका तस्दीक कराने के लिए आरोपी को दिल्ली ले गई, जहां आरोपी के कार्यालय की तलाशी के साथ विशाल के अधिकारी और साथी कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। आरोपी विशाल ने पूछताछ के दौरान गोपनीय दस्तावेज के प्रिंटआउट निकालकर पाकिस्तानी जासूस महिला हैंडलर को भेजने की बात कबूल की थी।
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार नौसेना कर्मी विशाल यादव से पूछताछ में रोज नए-नए खुलासों से सुरक्षा एजेंसियां सकते में हैं। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी महिला हैंडलर के अलावा दो अन्य लोगों के भी संपर्क में था। दिल्ली स्थित नौसेना भवन के डॉकयार्ड शाखा से पकड़े गए यूडीसी विशाल यादव का कोर्ट से चार दिन का रिमांड मिला था। इसमें से दो दिन पूरे हो चुके हैं
इंटेलिजेंस नक्शा-मौका तस्दीक कराने के लिए आरोपी को दिल्ली ले गई, जहां आरोपी के कार्यालय की तलाशी के साथ विशाल के अधिकारी और साथी कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। आरोपी विशाल ने पूछताछ के दौरान गोपनीय दस्तावेज के प्रिंटआउट निकालकर पाकिस्तानी जासूस महिला हैंडलर को भेजने की बात कबूल की थी। इंटेलिजेंस को अभी वह कार बरामद नहीं हुई है, जिसमें बैठकर विशाल ने सूचनाएं भेजी थीं। विशाल को ये जानकारी थी कि उससे बात करने वाली महिला पाकिस्तानी एजेंट है। इसके बावजूद वह पैसे के लालच में लगातार सूचनाएं भेजता रहा।
क्या दस्तावेज भेजे, हो रही जांच
आरोपी विशाल ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की गतिविधि और बैठक संबंधित कई सूचनाएं पाकिस्तान भेजी थीं। बदले में उसे 50 हजार रुपए मिले थे। अब तक की जांच में पता चला है विशाल के खाते में करीब 5 लाख रुपये से ज्यादा की रकम भेजी गई थी। राजस्थान इंटेलिजेंस के साथ-साथ अन्य एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विशाल ने क्या-क्या दस्तावेज भेजे थे।इंटेलिजेंस नक्शा-मौका तस्दीक कराने के लिए आरोपी को दिल्ली ले गई, जहां आरोपी के कार्यालय की तलाशी के साथ विशाल के अधिकारी और साथी कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। आरोपी विशाल ने पूछताछ के दौरान गोपनीय दस्तावेज के प्रिंटआउट निकालकर पाकिस्तानी जासूस महिला हैंडलर को भेजने की बात कबूल की थी। इंटेलिजेंस को अभी वह कार बरामद नहीं हुई है, जिसमें बैठकर विशाल ने सूचनाएं भेजी थीं। विशाल को ये जानकारी थी कि उससे बात करने वाली महिला पाकिस्तानी एजेंट है। इसके बावजूद वह पैसे के लालच में लगातार सूचनाएं भेजता रहा।



