Home छत्तीसगढ़ रायपुर में रुक-रुककर बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट

रायपुर में रुक-रुककर बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट

38
0

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आज यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर समेत 11 जिलों भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बीच अगले 3 घंटे के सरगुजा और बस्तर संभाग के लिए अलर्ट जारी किया है। यहां 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। बौछारें पड़ सकती है। बिजली गिर सकती है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, बलरामपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई है। वहीं तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और पेण्ड्रारोड में न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here