Home देश दिल्ली में आज से पुराने वाहनों पर फ्यूल बैन, 350 ‘तीसरी आंख’...

दिल्ली में आज से पुराने वाहनों पर फ्यूल बैन, 350 ‘तीसरी आंख’ तैनात

75
0

दिल्ली में मंगलवार को पुराने वाहनों के लिए ईंधन पर प्रतिबंध लागू किया गया। पेट्रोल पंपों पर स्वचालित नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगाए गए हैं। परिवहन, यातायात और स्थानीय पुलिस मिलकर काम कर रही है। प्रतिबंध को लागू करने के लिए पेट्रोल पंपों पर टीमें तैनात हैं।

 

नई दिल्लीः दिल्ली में 1 जुलाई से पुराने वाहनों के लिए पेट्रोल-डीजल पर रोक लगा दी गई है। पेट्रोल पंपों पर स्वचालित नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगाए गए हैं। परिवहन, यातायात और स्थानीय पुलिस मिलकर काम कर रही है। प्रतिबंध को लागू करने के लिए पेट्रोल पंपों पर टीमें तैनात हैं। बता दें कि कैमरे पुराने वाहनों का पता लगाते हैं और कर्मचारियों को सचेत करते हैं। उल्लंघन करने पर लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली जाएगी।

350 पेट्रोल पंपों पर रीडर कैमरे लगाए गए
दिल्ली में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया गया। दिल्ली सरकार ने ऐसे वाहनों का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में करीब 350 पेट्रोल पंपों पर स्वचालित नंबर प्लेट रीडर कैमरे (एएनपीआर) लगाए हैं।

पुलिस की कई टीमें तैनात
परिवहन विभाग ने अपने संगठन, दिल्ली पुलिस, यातायात पुलिस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मियों को शामिल करते हुए एक विस्तृत तैनाती योजना तैयार की है। दक्षिण दिल्ली के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की कई टीमें तैनात की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here