Home छत्तीसगढ़ बारिश का गंदा पानी घरों में घुसा, लोगों को करना पड़ रहा...

बारिश का गंदा पानी घरों में घुसा, लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

37
0

जगदलपुर के चित्रकोट मार्ग पर बिनाका मॉल के सामने गायत्री नगर के सैकड़ों मकान के भीतर बारिश का पानी घुस गया है। दरअसल पांच साल पहले बड़े नाले का निर्माण किया गया था, जिसके साथ पुलिया भी बनाई गई। लेकिन फिर भी लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि नाले का गलत जगह पर निर्माण हुआ है।

स्थानीय निवासी अतुल शुक्ला ने बताया कि जब से गलत निर्माण हुआ है तब से यह समस्या झेलनी पड़ रही है। दलपत सागर वार्ड के पार्षद नरसिंह राव से इस बारे में कई बार शिकायत की। लेकिन किसी अधिकारी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।

पिछले चार दिनों से हो रही बारिश ने इस पूरे क्षेत्र में रह रहे लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। गलियों में नाली का पानी जाम है और घर से निकलना दूभर हो चुका है। परेशान वार्ड के लोगों ने निगम प्रशासन से तत्काल इस समस्या से छुटकारा दिलवाने की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here