कोरबा जिले में मंगलवार की देर शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है जहां कभी तेज बारिश तो कभी हल्की रिमझिम बारिश होने लगी जो लगातार मंगलवार की सुबह तक जारी रहा लगातार हो रहा है बारिश से लोगों के जनजीवन में काफी असर देखने को मिला। शहर से लगे ढोढ़ीपारा भैंस खटाल बस्ती में उतरा कुमार और उसका परिवार घर पर लगभग 12 बजे खाना खा कर सो रहे थे इस दौरान अचानक से घर आंगन में एक लेंटर का बरामदा और बाथरूम अचानक भराभर कर धराशाही हो गया आवाज सुनकर जब पूरा परिवार बाहर निकाला इस दौरान दृश्य देखने लायक था पूरा धराशाई हो गया था आंगन पर रख एक मोटरसाइकिल, वाशिंग मशीन, पानी टैंक, और अन्य सामान दब गए जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। उतरा ने बताया कि उसे निर्माण की 3 साल हो गए और लेटर का बना हुआ था लेकिन अचानक से धंस गया यह समझ से परे है। अगर कोई रात में बाथरूम जाता या फिर उसे आंगन पर रहता तो निश्चित ही उसकी मौत हो सकती थी इस घटना में उसे भारी नुकसान हुआ है। वार्ड पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए इसकी सूचना जिला प्रशासन को दिया जहां आप 10 मिलने वाली राहत राशि के लिए आवेदन दिया जाएगा। वही लगातार हो रही है बारिश से राताखार स्थित हसदेव डेम में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है इस दृश्य को देखते लोग पहुंच रहे हैं। वही बारिश के चलते मंगलवार की सुबह ऑफिस तब तक जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा इसके अलावा स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में दिक्कतें आई।



