Home छत्तीसगढ़ हसदेव नदी में फंसा किसान: तेज बहाव में 45 फीट ऊंचे पेड़...

हसदेव नदी में फंसा किसान: तेज बहाव में 45 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा, मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम

19
0

कोरबा के भिलाई खुर्द में हसदेव नदी के तेज बहाव में फंसे किसान ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचे हैं, लेकिन तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में देरी हो रही है।

थाना उरगा के ग्राम बरबासपुर क्षेत्र अंतर्गत भिलाई खुर्द वार्ड नंबर 10 से लगी हसदेव नदी में गुरुवार देर शाम 6 बजे 51 वर्षीय किसान दुर्गा सिंह फंस गए। दुर्गा अपनी बाड़ी में फसल देखने गए थे, तभी अचानक नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। जान बचाने के लिए वे लगभग 45 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गए, जबकि अन्य किसान मौके से भाग निकले और ग्रामीणों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद उमेंद्र पटेल अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और 112 नंबर तथा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों की भीड़ भी घटनास्थल पर जुटी हुई है, और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here