भारत सरकार ‘नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयल पाम योजना’ चला रही है। इसके अंतर्गत ऑयल पाम की खेती के लिए आकर्षक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। वहीं, अब राज्य सरकार ने भी किसानों को अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की है।
भारत सरकार द्वारा देश में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयल पाम योजना’ चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत किसानों को ऑयल पाम (तेल ताड़) की खेती के लिए आकर्षक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इस दिशा में राज्य सरकार ने भी किसानों को अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की है, जिससे खेती के प्रति किसानों की रुचि और बढ़ेगी।
किसानों के लिए आकर्षक अनुदान
योजना के तहत
. प्रति हेक्टेयर 143 ऑयल पाम पौधों के लिए 29,000 रुपये का अनुदान।
. पहले चार वर्षों तक रखरखाव, उर्वरक व खाद के लिए 5,250 रुपये प्रति हेक्टेयर। साथ ही राज्य सरकार द्वारा 2,625 रुपये अतिरिक्त टॉप-अप के रूप में।



