Home छत्तीसगढ़ रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, 10 बाइक जब्त,...

रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, 10 बाइक जब्त, दोनों आरोपी थर्ड जेंडर निकले

44
0

जांजगीर-चांपा जिले की चांपा पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सक्रिय अंतर-जिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि बाइक चोरी के इस गिरोह में शामिल दोनों आरोपी थर्ड जेंडर (ट्रांसजेंडर) हैं, जो अलग-अलग मॉडल की बाइकों में घूमने के शौक की वजह से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये बताई जा रही है। इन वाहनों में हीरो पैशन प्रो, स्प्लेंडर, एच एफ डीलक्स, यामाहा, पल्सर और होंडा जैसे मॉडल शामिल हैं। मामला तब सामने आया जब राधेश्याम धिरहे, निवासी जैजैपुर, ने 6 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बाइक चांपा रेलवे स्टेशन से चोरी हो गई है। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरपीएफ की सहायता से दो संदिग्धों की पहचान की गई। गिरफ्तार आरोपी रोशन भट्ट (उम्र 19, निवासी गेरवानी, रायगढ़) और प्रमोद चौहान (उम्र 20, निवासी कोरबा) ट्रेन में सामान बेचने का काम करते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे रायपुर, कोरबा, खरसिया, सक्ती, और अन्य स्टेशनों से मोटरसाइकिल चुराकर अलग-अलग जगह छिपाते थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों ट्रांसजेंडर आरोपी स्टाइलिश बाइक चलाने के शौक के चलते बार-बार अलग-अलग वाहन चुराते थे और स्टेशन क्षेत्रों को टारगेट करते थे। इस सफलता में थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता, आरपीएफ प्रभारी पुरुषोत्तम तिवारी, और उनकी टीम—बेल्सज्जर लकड़ा, लम्बोदर सिंह, मुद्रिका दुबे, आकाश कलोशिया, आदित्य सिंह, वीरेश सिंह और जैकब तिर्की की अहम भूमिका रही। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और पुलिस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here