Home छत्तीसगढ़ खाद संकट और भर्ती परीक्षा पर सरकार ने दिए स्पष्ट जवाब, ईओडब्ल्यू...

खाद संकट और भर्ती परीक्षा पर सरकार ने दिए स्पष्ट जवाब, ईओडब्ल्यू जांच जारी मुख्यमंत्री बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा किसानों को राहत पहुंचाने हरसंभव प्रयास

41
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से हंगामेदार शुरुआत के साथ शुरू हुआ। सदन में खाद संकट और राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा की अनियमितताओं को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए, जिनका सरकार की ओर से विस्तार से जवाब दिया गया।
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भर्ती परीक्षा के मामले में कहा कि अनियमितताओं की शिकायत पर पांच सदस्यीय समिति से जांच कराई गई, जिसमें कुछ खामियां सामने आई हैं। यह मामला अब आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (श्वह्रङ्ख) को सौंपा गया है, जो 40 बिंदुओं पर जांच कर रही है। मंत्री ने कहा, “जांच निष्पक्ष है, और दोषियों को किसी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार पारदर्शिता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
वहीं खाद की किल्लत के मुद्दे पर भी सरकार ने भरोसा दिलाया कि किसानों को समय पर खाद मिले, इसके लिए आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कृषि सीजन में किसानों को कोई कठिनाई न हो, इसके लिए हर स्तर पर मॉनिटरिंग हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here