Home छत्तीसगढ़ पैसे मांगने पर होटल संचालक की जमकर पिटाई, सिर पर चोट लगने...

पैसे मांगने पर होटल संचालक की जमकर पिटाई, सिर पर चोट लगने से घायल, 1 KM दूर से पकड़ा एक आरोपी

106
0

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक होटल संचालक को खाना खाने के बाद पैसे मांगने भारी पड़ गए। जहां दो युवकों ने अशोक कुमार जायसवाल पर जानलेवा हमला किया। जायसवाल 70 वर्षीय और एक पैर से अपाहिज हैं।

हरदीबाजार के बस स्टैंड में स्थित सांई भोजनालय के संचालक अशोक कुमार जायसवाल पर दो युवकों ने जानलेवा हमला किया। अशोक कुमार जायसवाल 70 वर्षीय और एक पैर से अपाहिज हैं। हमलावरों ने उन पर चम्मच और लोहे के करछुल से हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए

दो युवकों ने अशोक कुमार जायसवाल पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके सिर पर गभीर चोंट आई है। हमलावरों ने होटल में मुर्गा भात खाने के बाद पैसों के विवाद में अशोक कुमार जायसवाल पर हमला किया।

घायल होटल संचालक बस स्टैंड हरदीबाजार में सांई भोजनालय के नाम से होटल का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि एक पैर से अपाहिज है। दो युवक उतरदा रेलबडरी निवासी संजय कश्यप और नेवसा ओझापारा निवासी राजेंद्र पोर्ते होटल में खाना खाने पहुंचे। उन्होंने होटल में 60-60 रुपये का मुर्गा रोटी खाया और पैसा देने के समय 50-50 रुपये हम बोले देंगे,उसके बाद दोनों गंदी-गंदी, गाली-गलौज करने लगे। गाली देने पर मना किया, तब होटल संचालक अशोक कुमार जायसवाल ने कहा ठीक है 50-50 रुपए दे दो बोलकर एक और ग्राहक बैठा था उसे खाना देने लगा। तभी एक युवक खाना निकालने वाले चम्मच उठाकर पीछे से सिर पर हमला कर दिया।

बांकी ग्राहक किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया। मेरी पत्नी कृष्णा जायसवाल भी थी जो बीच बचाव करती रही थी। लहूलुहान हालत में शोरगुल होने पर आस-पास से लोग दौड़े आए। दोनों लोग धमकी देकर फरार हो गए। बोलते हुए भागे, दोनों को भागते देख उसका पीछा कर उनमें से एक युवक को 1 किमी दूर कॉलेज चौक के पास पकड़ कर थाना ले आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों पर बीएनएस 2023 के तहत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस ने अशोक कुमार जायसवाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here