Home छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल के घर पर ED की छापेमारी

भूपेश बघेल के घर पर ED की छापेमारी

75
0

छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय पर छापेमारी की है। सुबह 6 बजे बघेल के निवास में ED के करीब 12 अधिकारी पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में CRPF के जवान भी मौजूद हैं।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि ‘ED’ आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है।

बताया जा रहा है कि शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले जांच के सिलसिले में छापे मारी गई है। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का आज जन्मदिन भी है।

भिलाई-दुर्ग फोरलेन के पास पदुमनगर मेन रोड में सभी को रोका जा रहा है। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। मेन रोड से 500 मीटर की दूरी पर भूपेश बघेल का घर है। दुर्ग शहर और भिलाई शहर के 2 एडिशनल एसपी मौजूद हैं।

इसके साथ ही दुर्ग जिले के कई थानों के TI भी मौके पर हैं। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस बार मीडिया को भी कवरेज से रोका जा रहा है।

भिलाई में भूपेश बघेल के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
भिलाई में भूपेश बघेल के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
भिलाई में पुलिस ने की बैरिकेडिंग। किसी को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा है।
भिलाई में पुलिस ने की बैरिकेडिंग। किसी को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here