Home छत्तीसगढ़ शराब घोटाला- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार

शराब घोटाला- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार

60
0

छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह गिरफ्तारी शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

ED ने चैतन्य बघेल को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। ED ने कोर्ट से चैतन्य की 5 दिन की रिमांड मांगी है। कोर्ट में भूपेश बघेल, चरणदास महंत, मोहम्मद अकबर समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं।

इसके पहले भूपेश बघेल ने X पर पोस्ट कर लिखा- ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडाणी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ED भेज दी है।

विधानसभा जाते वक्त भूपेश बघेल ने कहा- पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ED को भेजा गया था। इस बार मेरे बेटे के जन्मदिन पर मोदी-शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए ED को भेजा है। भूपेश बघेल न झुकेगा और न ही डरेगा। आज विधानसभा में अडाणी का मुद्दा उठेगा, इसलिए ED को भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here