Home छत्तीसगढ़ ● पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में पैनल/बुक ऑनलाईन आईपीएल...

● पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में पैनल/बुक ऑनलाईन आईपीएल क्रिकेट सट्टा के मुख्य आरोपी दीपक घिरवानी को पकडने में मिली सफलता

199
0

● पुलिस टीम द्वारा पूर्व में इस ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले गिरोह के 16 आरोपी सदस्यों को किया गया था गिरफ्तार
● आरोपियों द्वारा आनलाईन सट्टा 03 पैनल खेलो यार, आरबीसी 139 एवं वीनबज 7 का किया जा रहा था संचालन
● आरोपियों से ₹8,15,000 कीमत मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स किया गया था जप्त

भाटापारा। थाना भाटापारा शहर के अपराध क्र. 288/2025 धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम, धारा 318(4),319(2),336(2), 336(3),338,340(2),238, 111 बीएनएस एवं धारा 42(2), टेलीकम्युनिकेशन एक्ट धारा 66सी, 66डी एक्ट आईपीएल सट्टा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में प्रकरण की जांच एवं विवेचना में यह ज्ञात हुआ कि आरोपियों द्वारा विभिन्न ऑनलाइन सट्टा एप का लॉगिन आईडी के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैंचो पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पैनल का संचालन किया जा रहा है। कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बोगमालो गोवा में घेराबंदी कर 16 आरोपियों को आईपीएल क्रिकेट मैंचो पर मोबाइल, टीवी, लैपटॉप आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। आरोपियों द्वारा आनलाईन सट्टा 03 पैनल खेलो यार, आरबीसी 139 एवं वीनबज 7 का संचालन किया जा रहा था। इस दौरान आरोपियों से पृथक पृथक ₹8,15,000 कीमत मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जप्त भी किया गया था।

कार्यवाही के दौरान इस संपूर्ण आईपीएल क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाला मुख्य आरोपी दीपक धिरवानी फरार हो गया था, जिसकी सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा था। इसी बीच पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के मुख्य आरोपी के छिपने का हर संभव ठिकाने का पता तलाश किया जा रहा था। साथ ही साइबर सेल की टेक्निकल टीम के माध्यम से भी आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। विवेचना क्रम में पुलिस द्वारा प्रकरण के मुख्य आरोपी दीपक धिरवानी को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर यह पता चला कि- आरोपी द्वारा अपने मोबाइल फोन के माध्यम से खाता में लेनदेन एवं ऑनलाइन सट्टा एप के कार्यों का निष्पादन करने वाले लड़कों को वेतन आरोपी के द्वारा खातों से उनके खातों में ट्रांजैक्शन करता था एवं खातों में ऑनलाइन सट्टा का रकम को संबंधित बैंकों के एटीएम कार्ड से रकम निकालकर हवाला के माध्यम से निकाली गई रकम को देता था। आरोपी 02 मोबाइल जप्त किया गया है। कि प्रकरण में आरोपी को दिनांक 25.07.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- दीपक घिरवानी उम्र 43 वर्ष निवासी कश्मीरी गली प्लॉट नंबर 635 त्रिभुज (एनआईटी) गार्डन थाना पांच पावली नागपुर महाराष्ट्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here