बालोद सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगारी गांव में रहने वाले लोगों की सांसे उस वक्त थम गई जब सुबह-सुबह लोगों की नींद खुली और घरों के सामने उन्होंने काले जादू का सामान देखा इस काले जादू के समान में एक कठपुतली नींबू बंधन पीला चावल सहित काले जादू की वह तमाम वस्तुएं थी जो कथित रूप से उपयोग की जाती है जिसके बाद से गांव वाले काफी सहम गए उन्होंने घर से निकलना छोड़ दिया जिसके बाद यह बात पूरे गांव भर में फैली तब लोग एकत्र होकर एक जगह इकट्ठे हुए और फिर इस विषय को लेकर गांव में तनाव और डर का माहौल है और ग्रामीणों ने अब थाने में शिकायत करने की ठान ली है। दरअसल सावन का महीना है और कहा जाता है इस महीने में राक्षसी ताकतें अपने चरम पर होती है कुछ इसी बात को लेकर इस गांव के लोग सहमे हुए हैं ग्रामीण एक जगह इकट्ठे हुए हैं और इसका तोड़ निकालने के बारे में सोच रहे हैं और बात अब थाने तक भी पहुंच चुकी है लोग थाने में पूरे मामले की जानकारी देने पहुंचे हुए हैं गांव में पूरी तरह डर का वातावरण है और सावन की इस महीने में लोग इस बात को लेकर काफी भयभीत है कि आखिर ऐसा नृत्य किया किसने हैं और क्यों किया गया है। गांव के पटेल हेमंत कुमार सिन्हा ने बताया यह जो भी है उससे हम लड़ नहीं सकते इसलिए हम थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं, गांव जहां से सब पानी पीते हैं उस जगह पर भी काले जादू का सामान रखा गया है यह किसके द्वारा किया गया यह कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन हम सहम गए हैं ईश्वर से ही उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहीं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक जागेश्वर पटेल ने बताया कि घरों के आगे नींबू कांटा हुआ मिला पुतली मिले जिसके बाद से लोगों के भय का ठिकाना ना रहा, मुख्य द्वार छोड़कर पीछे के रास्ता तो कोई पर्दा कूद कर बाहर निकला है अब सब गांव भर के लोग एक ही जगह है कटरा हुए तब हमने राहत की सांस ली है हम किसी तरह इस समस्या नहीं से निपटने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह तो एक अदृश्य शक्ति है किसने यह किया हम यह भी नहीं जानते इसके लिए सबसे पहले हम थाने में शिकायत दर्ज कर रहे हैं आगे जो भी होगा वह भगवान भरोसे हम छोड़ कर रखे हुए हैं।



