Home छत्तीसगढ़ भाटापारा में चोरों का आतंक: धान संग्रहण केंद्र से 14 चक्का ट्रक...

भाटापारा में चोरों का आतंक: धान संग्रहण केंद्र से 14 चक्का ट्रक की चोरी से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

300
0

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में इन दिनों चोरों का आतंक चरम पर है। ग्राम हथबन्द के रिंगनी रेलवे फाटक के पास स्थित धान संग्रहण केंद्र से चोर 14 चक्के का एक ट्रक चोरी कर फरार हो गए।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में इन दिनों चोरों का आतंक चरम पर है। ग्राम हथबन्द के रिंगनी रेलवे फाटक के पास स्थित धान संग्रहण केंद्र से चोर 14 चक्के का एक ट्रक चोरी कर फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

हथबन्द थाना प्रभारी कैलाश चंद दास ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक के चालक दिलेस्वर कुमार साहू 23 जुलाई को ट्रक को अन्य वाहनों के पास खड़ा कर हरेली त्यौहार मनाने अपने गृह ग्राम धमतरी गया था। जब वह 25 जुलाई को वापस लौटा, तो ट्रक मौके से गायब थी। आस-पास तलाश करने के बाद जब कुछ पता नहीं चला, तो उसने तत्काल थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है, लेकिन ट्रक चोरी जैसे गंभीर मामले को लेकर पुलिस की धीमी गति से हो रही कार्रवाई से आमजन में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर क्षेत्र में पुलिस की गश्त और निगरानी दुरुस्त होती, तो इतनी बड़ी चोरी आसानी से नहीं हो पाती। फिलहाल, पुलिस टीम ट्रक की खोजबीन में लगी हुई है और थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया है कि बहुत जल्द ट्रक को बरामद कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here