Home छत्तीसगढ़ 10 फीट गड्ढे में डूबा बच्चा: बहन के साथ आया भाई अचानक...

10 फीट गड्ढे में डूबा बच्चा: बहन के साथ आया भाई अचानक फिसलकर पानी में गिरा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

42
0

दंतेवाड़ा जिले के हउरनार में रहने वाले 12 वर्ष के बच्चें की पानी मे डूबने से मौत हो गई, घटना गाँव में ही स्लरी पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में हुई। जब तक बच्चे को पानी से बाहर निकाल पाते तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी देते हुए गीदम थाना प्रभारी ने बताया कि बैलाडीला से नगरनार तक लोह अयस्क के लिए खोदे गए स्लरी पाइपलाइन में हउरनार निवासी टिकेश्वर ठाकुर 12 वर्ष अपनी बहन के साथ घर के पास खेलने के बाद कपड़े में लगे कीचड़ लगने के कारण उस खोदे गए गड्ढे में हाथ पैर धोने के लिए गया, जहां अचानक से बच्चे का पैर फिसलने से पानी में डूब गया। साथ गई बहन ने आस पास के लोगों को जानकारी दी। लोग आते तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुंची, जहां शव को पानी से निकालने के बाद पीएम के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि एनएमडीसी के द्वारा ठेकेदारों के साथ मिलकर स्लरी पाइपलाइन बिछाया जा रहा था। 10 फीट गड्ढा होने के कारण बच्चा बाहर नहीं निकल पाया। अचानक से हुए इस घटना से आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here