Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ में लाश से सनसनी: मंदिर के पास जंगल में एक व्यक्ति...

रायगढ़ में लाश से सनसनी: मंदिर के पास जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला, छह दिन पुरानी बताई जा रही बॉडी

48
0

बुधवार की शाम सिसरिंगा मंदिर के पास उस समय सनसनी फैल गई है, जब एक व्यक्ति की लाश मंदिर से सटे जंगल में मिली थी। शव 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की शाम धरमजयगढ़ के सिसिरिंगा मंदिर के पास जंगल में एक व्यक्ति की संदिग्ध लाश मिलने के बाद आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उक्त शव गत 7 जुलाई से लापता पूर्व विधायक चक्रधर सिदार के भाई जयपाल सिदार होनें की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई पुष्टि नही की है। मगर मामला हत्या से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम सिसरिंगा मंदिर के पास उस समय सनसनी फैल गई है जब एक व्यक्ति की लाश मंदिर से सटे जंगल में देखी गई। शव 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बदबू आने के कारण किसी के माध्यम से पुलिस को इस बात की सूचना मिली और घटना स्थल पर पहंुचने के बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पीएम के लिये भिजवाने के बाद मृतक की शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी है। उक्त शव पूर्व विधायक चक्रधर सिदार के लापता भाई जयपाल सिदार होनें की आशंका जताई जा रही है।

विदित रहे कि लैलूंगा विधानसभा के पूर्व विधायक चक्रधर सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार 7 जुलाई को अपनी बच्ची को स्कूल छोडने के नाम अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार से निकले थे और रहस्यमय ढंग से गायब हो गए थे, जयपाल सिंह के मोबाईल का लास्ट लोकेशन जशपुर जिले में मिला था। इसके बाद से लगातार उनकी पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान परिजनों के द्वारा उनका पता बताने वाले को 21 हजार रूपये का नगद ईनाम देने की भी घोषणा की गई थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच करीब सप्ताह भर पहले गेरवानी-लाखा के पास जयपाल सिंह का कार मिला था।

सूत्रों के मुताबिक शव का चेहरा पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका है और कपड़े बाॅडी में चिपके हुए मिले हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन संदेही को हिरासत में लिया था उन्हीं के निशानदेही पर यह शव मिला है। सूत्रों के अनुसार यह भी बताया जा रहा है यह पूरा मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ हो सकता है और सुपारी देकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

सिसरिंगा मंदिर के पास पूर्व विधायक के भाई का शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद हमने  धरमजयगढ़ पुलिस से इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया मगर पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बचती नजर आई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here