Home छत्तीसगढ़ बेमेतरा: हत्या की नियत से युवक के ऊपर चढ़ाई कार, आरोपी गिरफ्तार,...

बेमेतरा: हत्या की नियत से युवक के ऊपर चढ़ाई कार, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

40
0

बेमेतरा जिले के गांव मटका में हत्या की नीयत से कार चढ़ाने वाले आरोपी सुरेन्द्र कुमार जाट को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।

बेमेतरा जिले के गांव मटका में हत्या की नीयत से कार चढ़ाने वाले आरोपी सुरेन्द्र कुमार जाट को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। घटना 11 जून की सुबह 9:25 बजे की है। पीड़ित विकास तिवारी उम्र 32 ने 24 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विकास तिवारी धर्मकांटा और ट्रेडर्स का संचालक है। घटना के दिन वह अपने धर्मकांटा में मौजूद था। उसके पिता रामाश्रय शर्मा बोर चालू करने पीछे गए थे। तभी झगड़े की आवाज सुनकर विकास मौके पर पहुंचा। देखा कि पड़ोसी सुरेन्द्र जाट उसके पिता से विवाद कर रहा था। बीच-बचाव कर वह पिता को लेकर धर्मकांटा के पीछे आया। उसी समय सुरेन्द्र ने अपनी कार क्रमांक CG 04 LP-5551 से विकास पर हमला कर दिया।

कार चढ़ाने से विकास नीचे गिर गया। इसके बाद सुरेन्द्र ने कार को रिवर्स कर दोबारा कुचलने की कोशिश की। हमले में विकास को गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल बेमेतरा ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे सेक्टर 9 अस्पताल भिलाई रेफर किया गया। जहां 11 जून से 16 जून तक भर्ती रहकर इलाज कराया। रिपोर्ट के आधार पर थाना बेमेतरा में बीएनएस की धारा 109 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पूछताछ में आरोपी सुरेन्द्र कुमार जाट ने अपराध स्वीकार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया गया है। आरोपी सुरेन्द्र को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here