पुलिस सड़क किनारे स्थित दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सरहदी क्षेत्रों के थाना चौकी में भी सूचना दी गई है। लगातार हो रही इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
हरदी बाजार पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम उतरदा के रेलडबरी मुख्य मार्ग पर भागबली पटेल किराना दुकान का संचालन करता है। बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे कुंजमती पटेल दुकान पर अकेली थीं, मोटरसाइकिल से आए दो युवकों ने दुकान के पास गाड़ी रोकी। इनमें एक व्यक्ति सूट-बूट और काला चश्मा पहने हुए ग्राहक बनकर दुकान पर आया और गुटखा मांगने लगा। जैसे ही कुंजमती ने गुटखा देने के लिए हाथ बढ़ाया, युवक ने उनके गले से सोने का लॉकेट झपट लिया और तेजी से हरदी बाजार की ओर भाग निकला। सूचना मिलते ही हरदी बाजार पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में लग गई।
हरदी बाजार थाना अंतर्गत इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पूर्व भी हरदी बाजार थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर सहित बस स्टैंड पर मोबाइल शॉप में चोरी हुई थी। इसी तरह साप्ताहिक बाजार में चोरों द्वारा खरीदारों के साथ पॉकेटमारी की वारदात होती जा रही हैं। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दो घंटे बाद दी। चोरों का सीसीटीवी फुटेज दिया गया।
पुलिस सड़क किनारे स्थित दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सरहदी क्षेत्रों के थाना चौकी में भी सूचना दी गई है। लगातार हो रही इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और इस घटना के बाद लोग ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।



