आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला व आरोपी कुछ साल पहले मजदूरी के लिए जाया करते थे, जहां दोनों के बीच प्रेम हुआ और उसके बाद कई बार दोनों ने अपने सहमति से शारीरिक संबंध भी बनाए। घटना के दिन महिला बाजार में पहले से ही शराब पीकर बैठी हुई थी
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के के एक में विगत माह मिले महिला के शव मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसके गुप्तांग में बोतल डाल दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है, जहां उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।
मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन ने बताया की 25 जुलाई की सुबह 8 बजे क्षेत्र के एक निवासी 45 वर्ष महिला का शव साप्ताहिक बाजार में देखा गया, जहां महिला अर्धनग्न स्थिति में थी। सफाई कर्मचारियों के सूचना देने पर मौके पर पुलिस भी आ पहुंची, जहां परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला अपने घर से साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने के नाम पर गई थी, जिसके बाद वापस नहीं आई।




