Home छत्तीसगढ़ पीएम ने सांसदों के लिए बने 184 फ्लैट्स का किया उद्घाटन

पीएम ने सांसदों के लिए बने 184 फ्लैट्स का किया उद्घाटन

28
0

 

नई दि ल्ली।- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए बनाए गए 184 नए फ्लैट्स का उद्घाटन किया, जो टाइप-7 के मल्टी-स्टोरी अपार्टमेंट हैं. इस अवसर पर पीएम मोदी ने ‘सिंदूरÓ का पौधा भी लगाया और श्रमजीवियों से मुलाकात की.
उद्घाटन के दौरान उन्होंने बताया कि इन चार टावरों को कृष्णा, गोदावरी, कोसी और हुगली नाम दिए गए हैं, जो भारत की चार प्रमुख नदियों का प्रतीक हैं, जो लाखों लोगों के जीवन का आधार हैं. हालांकि, कुछ लोगों को टावर का नाम कोसी रखना असहज लग सकता है, क्योंकि वे इसे नदी के बजाय बिहार चुनाव के संदर्भ में देख सकते हैं. ये नए फ्लैट्स सांसदों के आवास की कमी को दूर करने के लिए बनाए गए हैं. सीमित भूमि के कारण ऊंची इमारतों का निर्माण किया गया है, जिससे स्थान का अधिकतम उपयोग संभव हो सके और रखरखाव की लागत में कमी आए. यह नया फ्लैट्स का कॉम्प्लेक्स अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और इसमें ग्रीन टेक्नोलॉजी का समावेश किया गया है, जिससे यह पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और ऊर्जा की बचत करने वाला बनता है. यह प्रोजेक्ट जीआरआईएचए (त्रक्रढ्ढ॥्र) 3-स्टार रेटिंग के मानकों और 2016 के राष्ट्रीय भवन कोड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विकसित किया गया है. प्रत्येक फ्लैट का कारपेट एरिया लगभग 5 हजार स्क्वायर फीट है, जिसमें सांसदों के निवास, उनके कार्यालय, स्टाफ के कमरे और सामुदायिक केंद्र की सुविधाएं शामिल हैं. सभी भवन भूकंप-रोधी हैं और सुरक्षा के लिए ठोस प्रबंध किए गए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here