Home छत्तीसगढ़ राखी के साथ बहनों ने पहनाया हेलमेट और लिया सुरक्षा का वचन

राखी के साथ बहनों ने पहनाया हेलमेट और लिया सुरक्षा का वचन

30
0

रायपुर- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक अनोखी मिसाल पेश की गई। जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के गांव परसवानी में दुर्घटना में घायल भाई की सुरक्षा को देखते हुए अपने भाई विनोद यादव के घर पहुंची दो बहनों ने (ममता यादव और माधुरी यादव ) ने इस बार राखी के साथ भाई की सुरक्षा का भी संकल्प लिया।
जिला प्रशासन बालोद द्वारा हाल ही में शुरू किए गए हेलमेट जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर दोनों बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ ही उनके सिर पर हेलमेट भी सजाया। उन्होंने इसे भाई की रक्षा के लिए रक्षाबंधन पर दिया गया एक विशेष उपहार बताया। बहनों का कहना था कि आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट न पहनने से गंभीर चोटें और जान जाने के मामले सामने आते हैं। जब हम अपने भाई की दीर्घायु की कामना करते हैं, तो उसकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम भी उठाने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here