Home छत्तीसगढ़ जगदलपुर के मिनी गोवा में फिर से हादसा: पिकनिक मनाने गए युवकों...

जगदलपुर के मिनी गोवा में फिर से हादसा: पिकनिक मनाने गए युवकों में से एक बहा, तलाश जारी

88
0

चित्रकोट जलप्रपात से लगे हुए मिनी गोवा में गुरुवार को सात दोस्त पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे, जिसमें से एक नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया, साथ गए दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश तो की, लेकिन सफल नहीं होने पर मामले की जानकारी लोहंडीगुड़ा पुलिस से लेकर परिजनों को दी गई। जहां युवक की खोजबीन करने के लिए बाढ़ बचाव टीम को भेजा गया। जहां युवक की तलाश जारी है, लेकिन देर रात तक युवक का कोई भी पता नहीं चला है। बता दें कि लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के मिनी गोवा में गुरुवार को धरमपुरा निवासी अभय नारायण सिंह अपने 6 अन्य दोस्तों के साथ चित्रकोट जलप्रपात से पहले बने मिनी गोवा में घूमने के लिए आया हुआ था। मौज मस्ती के बाद दोस्तों ने नहाने की इच्छा जताई, जहां नहाने पानी में युवक उतर गए। नहाने के दौरान अचानक से अभय नारायण सिंह गहरे पानी में चला गया, जहां दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी। जहां लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी रवि बैंगा अपनी टीम के साथ पहुंचे, वहीं नगर सेना की बाढ़ बचाव टीम भी मौके पर आई, जहां घंटों की मशक्कत के बाद भी युवक का पता नही चल पाया, चुकी रात होने के कारण टीम वापस जगदलपुर आ गई है, शुक्रवार की सुबह एक बार फिर से टीम भेजा जाएगा। जहां अभय की तलाश की जाएगी। परिजनों के अनुसार, अभय दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था, साथ ही राखी त्यौहार के चलते घर आया हुआ था। आज सुबह दोस्तों के साथ घूमने के लिए मिनी गोवा गया। जहां गहरे पानी में डूब गया। परिजनों से लेकर रिश्तेदार आदि सभी मौके पर भी घटना की जानकारी लगते आ गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here