ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया। विगत सप्ताह नगर में नवीन अनुविभागीय कार्यालय का शुभारंभ के पश्चात एसडीएम पिंकी मनहर ने त्रुटि सुधार आवेदन पर आदेश पारित किया गया। तहसील थान खमरिया अंतर्गत डी ई एस सर्वे की समीक्षा पटवारीयो की समीक्षा तहसील कार्यालयों की समीक्षा की न्यायालय में प्रतिवेदन एफ आई आर में नए सर्कुलर के आधार पर नामांतरण का प्रकरण तैयार करने भू अर्जन प्रकरण में जिओ रिफ्रेशिंग सहित अन्य राजस्व मामलों की जानकारी ली और सभी प्रकरणों में प्रगति लाने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने शांति समिति के लिए समाज प्रमुखों के प्रभावशाली लोगों की सूची तैयार करने की बात कही। आगे आपके द्वारा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रगति लाने और जिले में शीर्ष स्थान पर ले जाने के लिए सख्त निर्देशित दिए। चर्चा के दौरान नगर में मासूम बच्चे की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। आगे आपके द्वारा बताया गया। कि थाना प्रभारी से चर्चा कर घटना की जानकारी ली जाएगी। और जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है। उसकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।




