सरायपाली। छः ग राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छबड़ा जी का आगमन आज सरायपाली के नवीन रेस्ट हाउस में हुआ। आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छबड़ा जी का स्थानीय भाजपा जनों एवं विभिन्न समाज के प्रमुखों द्वारा स्वागत किया गया। आयोग अध्यक्ष से विभिन सामाजिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।स्थानीय विभिन्न समाज के लोगों ने अपनी अपनी मांग रखी जिसे जल्द पूरा करने का आश्वासन आयोग अध्यक्ष जी ने दिया।
उक्त चर्चा में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा जी, जिला महामंत्री संजय शर्मा जी,विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक स्वर्ण सिंह सलूजा जी,सिक्ख समाज के अध्यक्ष रणजीत सिंह बिट्टू जी, दीपक मखीजा, मुकेश उबोवेजा, मुस्लिम समाज अध्यक्ष शाहिद खान ,डॉ शाहजहां,नाईस भाई,तलत अजीज,नवीन साव ( भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया),मनोज दास, प्रमोद कुमार सागर, मंडल महामंत्री विदित धनानिया, धर्मेंद्र चौधरी, युवा भाजपा नेता आशीष सेन, किशन जायसवाल, शिवा जायसवाल,आदर्श गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष इकबाल खान आदि भाजपा जन उपस्थिति रहे।




