Home छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय बेमेतरा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद कार्यक्रम का शुभारंभ

कृषि महाविद्यालय बेमेतरा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद कार्यक्रम का शुभारंभ

35
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

बेमेतरा – रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र ढोलिया, बेमेतरा में आज राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर के मार्गदर्शन तथा सांस्कृतिक एवं खेल प्रभारी डॉ. असित कुमार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. साक्षी बजाज के संयोजन में “एक घंटे खेल के मैदान में” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 29 से 31 अगस्त 2025 तक चलेगा।

इस अवसर पर अधिष्ठाता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (29 अगस्त) को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो हमें शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे खेलों को केवल प्रतियोगिता या मनोरंजन न मानकर उन्हें स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का माध्यम बनाएं।

कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने शपथ ली कि वे स्वयं को शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाएंगे। साथ ही परिवार और दोस्तों को प्रतिदिन खेल एवं फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे तथा हर खेल में उत्कृष्टता, सम्मान और मित्रता के मूल्यों को आत्मसात करेंगे। राष्ट्रीय खेल दिवस के इस आयोजन में महाविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here