Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर महिला सम्मेलन में शामिल हुईं जिला...

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर महिला सम्मेलन में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी जी

52
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 – टाऊन हॉल, बेमेतरा
जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत महिला सम्मेलन का आयोजन टाऊन हॉल, दुर्ग रोड, कंतेली में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी एवं सामाजिक उत्थान की गतिविधियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। सम्मेलन में छात्र-छात्राओं सहित महिलाओं और बालिकाओं को योजनाओं के अंतर्गत सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल से छत्तीसगढ़िया व्यंजनों का स्वाद लेकर प्रतिभागियों ने परंपरागत संस्कृति का अद्भुत अनुभव प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू, छत्तीसगढ़ रजक बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र शर्मा, संध्या परगनिहा, ललित साहू, कलेक्टर रणवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, राजेश दीवाना, पोषण वर्मा, मोटी साहू, पंचू साहू, नीतू कोठारी, सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया तथा छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि “महिला सशक्तिकरण और शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने की कुंजी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here