Home छत्तीसगढ़ जगदलपुर में नए अस्पताल भवन के निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला युवक का...

जगदलपुर में नए अस्पताल भवन के निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

32
0

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नए अस्पताल भवन के निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

कोंडागांव जिले में बन रहे नए अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में एक युवक का शव देखा गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि भट्टीपारा कुसमा निवासी विक्रम महिलांगे 40 वर्ष का विगत कई दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। अचानक से युवक का शव नए अस्पताल के भवन में देखा गया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही मृतक के परिजन भी अस्पताल आ पहुंचे।

जहां युवक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक ने आत्महत्या की है या फिर कोई अन्य वजह है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here