Home छत्तीसगढ़ क्या तनाव में थी कोमल!: भाइयों से की बात, साथ में खाया...

क्या तनाव में थी कोमल!: भाइयों से की बात, साथ में खाया खाना… फिर कमरे में जाकर दे दी जान; होने वाली थी शादी

41
0

जगदलपुर में एक 26 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली है। बेटी के अचानक उठाए गए इस कदम से परिवार हैरान है। वहीं पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक होलसेल व्यापारी की इकलौती बेटी ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही युवती को महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि युवती ने आत्महत्या करने से पहले अपने भाइयों से बात करने के साथ ही खाना खाने के बाद अपने कमरे में जानकारी आत्मघाती कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि बोधघाट थाना क्षेत्र निवासी दीपक वासवानी की बेटी कोमल 26 वर्ष मंगलवार की सुबह अपने भाइयों के खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई, जहां काफिन्दर तक बाहर नहीं आने पर जब उसका दरवाजा खोला गया तो उसे पंखे में लटका देख परिजनों ने उसे महारानी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतिका का ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद जगदलपुर में ही कही ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही थी। इसके अलावा पिता का संजय मार्केट में होलसेल का दुकान भी है। वहीं बेटी कोमल के लिए एक घर भी देखा गैस था, जहां उसकी सगाई की बात चल रही थी। लेकिन इन सबके बाद भी कोमल 6 माह से किसी बात को लेकर तनाव में थी। मंगलवार को कोमल ने सुसाइड कर लिया। पुलिस को कोमल के पास से किसी भी तरह से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल, पुलिस शव का पीएम के बाद परिजनों से पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here