कोंडागांव जिले के फरसगांव में एक नाबालिग लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दो युवकों ने अनाचार किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक ने कुछ दिन पहले एक युवक से इंस्ट्राग्राम में दोस्ती की। जहां बात करने के दौरान युवक ने उसे मिलने के दौरान अपने दोस्त के साथ मिलकर अनाचार किया। जहां मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले की जानकारी देते हुए फरसगांव थाना प्रभारी ने बताया कि इस क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक के द्वारा सोशल मीडिया के एप्प इंस्ट्राग्राम में अपना एकाउंट बनाने के दौरान एक युवक से दोस्ती हुई। दोस्ती के दौरान नाबालिक गांव में आयोजित हो रहे नाचा देखने के लिए आई हुई थी।
इसी दौरान युवक भी अपने एक दोस्त को लेकर नाचा देखने के लिए आया हुए था। जहां दोनों की मुलाकात होने के बाद युवक ने नाबालिक को अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ अनाचार किया। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जहां पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया है।



