Home छत्तीसगढ़ लगातार हो रही बारिश का कहर, देवरी गांव में एक कच्चा मकान...

लगातार हो रही बारिश का कहर, देवरी गांव में एक कच्चा मकान ढहा, कोई हताहत नहीं

24
0

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में कई कच्चे मकान प्रभावित हो रहे हैं।

भाटापारा में हो रही लगातार बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भाटापारा के समीप ग्राम देवरी (महामाया पारा) निवासी गीता राम वर्मा का कच्चा मकान देर रात बारिश के चलते ढह गया। मकान की दीवार अचानक गिरने से परिवार के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में कई कच्चे मकान प्रभावित हो रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here