थान खम्हरिया- प्रदेशभर के बस आपरेटर मंगलवार को राजधानी के वीआईपी रोड स्थित निजी हॉटल में जुटे। इस मौके पर उन्होंने बस संचालन में आ रही परेशानी को लेकर खुलकर विचार मंथन किया। मुख्य रूप से परिवहन विभाग द्वारा यात्री बसों की टाइमिंग का निर्धारण सही नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई गई। इसी तरह ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट को नियंत्रित करने और सिटी बसों के संचालन को शहरी सीमा में नियंत्रित करने पर जोर दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पुरंदर मिश्रा को छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ का संरक्षक बनाया गया। इस मौके पर पूर्व संरक्षक प्रमोद दुबे को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
पुरंदर मिश्रा को सर्वसम्मति से बनाया संरक्षक, तीन साल का रहेगा कार्यकाल
—————–
पुरंदर मिश्रा को सर्वसम्मति से महासंघ का बनाया संरक्षक बनाया गया उनका तीन साल का कार्यकाल रहेगा एवं पूर्व संरक्षक प्रमोद दुबे को विदाई दी गई प्रदेशभर के बस आपरेटरों की राजधानी में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इस मौके पर बस आपरेटरों की बस संचालन में आ रही समस्याओं पर प्रतिभागियों ने खुलकर विचार प्रदेश स्तरीय बैठक
छत्तीसगढ़ परिवहन महासंघ के बैठक में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद अनवर अली, सचिव खेमराज साहू सहित अन्य पदाधिकारी व प्रदेशभर से आए बस आपरेटर मौजूद रहे। बस आपरेटरों का कहना है कि परमिट स्वीकृत करने वाले क्षेत्रीय राज्य परिवहन प्राधिकार द्वारा 2 से 5 मिनट एवं ओवर टेकिंग समय चक्र के साथ वर्तमान में भी परमिट स्वीकृत किया जा रहा है, जिससे सड़क दुघर्टनाओं में वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग में दो यात्री बसों के मध्य 10-10 मिनट, ग्रामीण क्षेत्रों में यह अंतराल 30-30 मिनट का रखा जाए। इसी तरह पहाड़ी क्षेत्रों में दो यात्री बसों का अंतराल 40-40 मिनट निर्धारित किया जाए। इसके लिए अधिसूचना व राजपत्र जारी करने की मांग परिवहन मंत्री केदार कश्यप से की गई।
बैठक में शामिल छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद अनवर अली ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बसें अपनी परिभाषा के विपरीत जाकर स्टेज कैरजि के रूप में संचालित हो रही है, जिसे प्रदेश में पूर्व से संचालित करीबन 1200 बसें व इससे जुड़ा परिवार पूरी तरह प्रभावित हो गया है।



