ब्यूरो चीफ संतोष साहू द्वारा
भाटापारा। देवरी रोड स्थित कमलाकांत शुक्ला इंस्टीट्यूट में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के “जयंती समारोह ” के अवसर पर भूतपूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री मनीष शुक्ला एवं सचिव श्रीमती अंजलि शुक्ला मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अध्यक्ष श्री मनीष शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि भूतपूर्व छात्र किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी पूँजी होते हैं। छात्रों के हित में संस्थान सदैव कार्य करता रहेगा और उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु हर संभव अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. वंदना चौहान, प्राचार्य, ने भूतपूर्व छात्रों का उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि उनके अनुभव नए विद्यार्थियों के लिए पथ-प्रदर्शक सिद्ध होंगे। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों और सतत् अध्ययन की ओर प्रेरित किया।
इस सम्मेलन की संयोजक डॉ. पूर्णिमा कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों का महाविद्यालय से जुड़े रहना एक सशक्त शैक्षणिक परंपरा है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और समाज के प्रति उत्तरदायी भूमिका निभाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सत्र 2012 से लेकर सत्र 2025 तक के लगभग 50-60 भूतपूर्व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से सहायक प्राध्यापक भावना हेंवार, नेहा सिंह, अनुपम उमरे, माधुरी वर्मा, प्रविन बिश्वास, सुषमा दुबे, वैभव गुप्ता, प्रमिला शर्मा, सरोजिनी वर्मा, अजय बंजारे, मयंक सिंह आदि शामिल थे। यह आयोजन महाविद्यालय परिवार के लिए एक प्रेरणादायी क्षण रहा, जिसमें भूतपूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। संस्था के विकास एवं मार्गदर्शन में सहयोग देने का संकल्प लिया।



