Home छत्तीसगढ़ ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का बड़ा कबूलनामा मारा गया मसूद अजहर...

ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का बड़ा कबूलनामा मारा गया मसूद अजहर का परिवार, उड़ गए चिथड़े

33
0

 

नई दिल्ली। पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूरÓ चलाकर पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त किए थे। वहीं अब जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने यह स्वीकार किया है कि इन हमलों में आतंकी सरगना मसूद अजहर के परिवार चिथड़े-चिथड़े हो गए थे। इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में इलियास कश्मीरी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 7 मई को बहावलपुर में भारतीय सशस्त्र बलों ने जैश के अड्डे पर हमला किया, जिसमें अजहर का पूरा परिवार “रेज़ा-रेज़ा” (टुकड़े-टुकड़े) हो गए। इस वीडियो में मंच पर पीछे हथियारबंद आतंकियों की मौजूदगी भी साफ दिखाई देती है। कश्मीरी ने उर्दू में कहा – “दिल्ली, काबुल और कंधार तक लड़ाई लड़ी, सब कुछ कुर्बान कर दिया, लेकिन 7 मई को मौलाना मसूद अजहर का परिवार भारतीय सुरक्षा बलों ने खत्म कर दिया।” बहावलपुर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है. यहां मरकज सुभान अल्लाह नाम की मस्जिद है, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय है. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें जैश का मुख्यालय भी शामिल था. भारत के इस अटैक में आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचा था. जैश का पूरा अड्डा तबाह हो गया था. जैश के इसी अड्डे में मसूद अजहर का परिवार भी रहता था. भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस ब्रीफिंग में इस बात की पुष्टि की थी कि जैश के मुख्यालय से भारत के खिलाफ हमले की प्लानिंग बनाई गई थी.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. भारत के अटैक में सौ से ज्यादा आतंकवादी मारे गए थे. सेना ने बहावलपुर के साथ-साथ मुरीदके, सियालकोट, कोटली और मुजफ्फराबाद को भी निशाना बनाया था.
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इसी के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूरÓ के तहत रातोंरात पाकिस्तान और पीओके में जैश और लश्कर के नौ ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने भी स्वीकार किया था कि बहावलपुर, कोटली और मुरीदके समेत कई आतंकी ठिकाने भारतीय हमलों का निशाना बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here