सरायपाली ।नगर में GST रिफॉर्म “बचत उत्सव” के अंतर्गत महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने भ्रमण कर नगर के व्यापारियों और ग्राहकों से मुलाक़ात कर केंद्र सरकार द्वारा GST कटौती के फायदे को लेकर चर्चा की।
भ्रमण के दौरान दुकानदार एवं ग्राहकों ने बताया GST दरों में कमी से अब रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएँ और सेवाएँ पहले से अधिक किफ़ायती हो गई है। इससे न केवल आम उपभोक्ता को राहत मिली है, बल्कि व्यापारियों के लिए भी कारोबार करना और सरल हो गया है।
सांसद जी के साथ स्थानीय भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा,जिला महामंत्री संजय शर्मा, भूपेश सलूजा, प्रदीप साहू,मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, महामंत्री विदित धनानिया,जनपद उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, मंडल मंत्री नेपाल बीसी, युवराज प्रधान,अजय अग्रवाल, लिंगराज साहु, युवा नेता शिवा जायसवाल एवं आदर्श गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



