ब्यूरो चीफ संतोष साहू द्वारा
भाटापारा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपने 100वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है भाटापारा नगर के नगर कार्यवाह रविंद्र शर्मा ने बताया कि,
इस शताब्दी वर्ष का शंखनाद भाटापारा नगर के महाकाल बस्ती के पथ संचलन से प्रारंभ हुआ। यह पथ संचलन भाटापारा नगर के कृष्णा नगर कॉलोनी से प्रारंभ होकर विभिन्न बस्तियों का भ्रमण करते हुए नगर भवन में समाप्त हुआ।

इस शताब्दी वर्ष शंखनाद संचालन में माननीय नगर संघचालक संतोष पाण्डेय व मुख्य वक्ता के रूप में परिचय मिश्रा जिला महाविद्यालय छात्र कार्य प्रमुख रहे।
साथ ही संचालन के पश्चात महाकाल बस्ती के एकत्रीकरण मे भी नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।



