Home छत्तीसगढ़ भाटापारा: दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो की हालत...

भाटापारा: दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर, ट्रेलर की चपेट में आने से हुआ हादसा

482
0

ब्यूरोचीफ संतोष साहू

भाटापारा – भाटापारा में एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। ग्राम खोलवा स्थित लक्ष्मी अपार्टमेंट के सामने बुधवार को चार लोगों से सवार एक बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल समुचित इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और ओवरटेक करने के दौरान बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

मृतक का नामः

1. रविशंकर निषाद पिता स्व प्रकाश निषाद उम्र 20 वर्ष साकिन टोहडीघाट थाना नांदघाट जिला बेमेतरा हाल मुकाम अर्जुनी थाना भाटापारा ग्रामीण।

2. मनीष निषाद पिता चंदन निषाद उम्र 10 वर्ष साकिन टोहडीघाट थाना नांदघाट जिला बेमेतरा छ.ग.।

आहत का नामः

1. कुमारी तुलीका निषाद पिता चंदन निषाद उम्र 17 वर्ष साकिन टोहडीघाट थाना नांदघाट जिला बेमेतरा।

2. डेरहु फेकर पिता साधराम फेकर उम्र 18 वर्ष साकिन अर्जुनी थाना भाटापारा ग्रामीण।

दिनांक घटना समय 29.10.2025 के 10.40 बजे ।

घटनास्थल

ग्राम खोलवा मेन रोड, लक्ष्मी अपार्टमेंट के पास।

आरोपी का नामः-ट्रक क. CG-07-BE-8655 का चालक ।

संक्षिप्त विवरणः-मृतक रविशंकर निषाद का मूल निवास ग्राम टोहडी घाट है करीब 12-13 वर्षों से अपने परिवार के साथ ग्राम अर्जुनी भाटापारा में निवासरत था मृतक मनीष निषाद व आहत कु. तुलीका निषाद साकिनान टोहडीघाट का उसके चाचा के लडका लडकी है जो दिपावली त्यौहार मातर मे ग्राम टोहडी घाट से ग्राम अर्जुनी आये थे आज दिनांक 29.10.2025 के सुबह 10.00 बजे मृतक रविशंकर निषाद, अपने दोस्त के मोटर सायकल मे अपने चाचा के लडका मृतक मनीष निषाद व लडकी आहत कु तुलीका निषाद तथा गांव के दोस्त डेरहु फेकर को बिठाकर ग्राम अर्जुनी से भाटापारा होते हुये ग्राम टोहडीघाट जा रहे थे करीब 10.40 बजे ग्राम खोलवा, मेन रोड लक्ष्मी अपार्टमेंट के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही ट्रक कं CG-07-BE-8655 का चालक अपने वाहन को उपेक्षापूर्वक चलाकर मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल चालक रविशंकर निषाद व उसके चाचा के लडका मनीष निषाद को आई गंभीर चोंट से मौके पर मृत्यु हो गया तथा मोटर सायकल में सवार 02 अन्य कु. तुलीका निषाद व डेरहु फेंकर को चोंट आई है जिसका सीएचसी अस्पताल भाटापारा मे ईलाज चल रहा है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here