Home छत्तीसगढ़ नशे में धुत नाबालिग ने मचाया उत्पात — बस स्टैंड और घरों...

नशे में धुत नाबालिग ने मचाया उत्पात — बस स्टैंड और घरों में तोड़फोड़ व चोरी

102
0

 

थानखम्हरिया :- नगर में अवैध नशे का बढ़ता जाल अब सामाजिक संकट का रूप ले चुका है। इसी कड़ी में सोमवार की देर रात एक नशे में धुत्त नाबालिग युवक ने पूरे नगर को दहशत में डाल दिया। युवक ने बस स्टैंड परिसर और आसपास के घरों में जमकर तोड़फोड़ व चोरी की वारदातें कीं, जिससे नागरिकों में आक्रोश फैल गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं — 457, 380, 354(4), 324(2) व 506(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

नशे का जाल बना नगर के लिए खतरा

नगर में बीते कुछ महीनों से अवैध शराब, गांजा और नशीली दवाओं का व्यापार तेजी से फैल रहा है। नियंत्रण के अभाव में युवाओं में नशे की लत चिंताजनक स्तर तक पहुंच गई है। नागरिकों का कहना है कि नशे के कारोबारियों पर प्रशासन की पकड़ कमजोर होने के कारण अब अपराध भी बढ़ने लगे हैं।

स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की है ताकि नगर को नशे की इस बुराई से मुक्त कराया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बस स्टैंड बना उत्पात का केंद्र

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने देर रात नगर के बस स्टैंड में खड़ी तीन बसों और कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। इसके अलावा उसने कुछ घरों में घुसकर सामान की तोड़फोड़ की और चोरी की कोशिश की। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत और रोष का माहौल है।

नागरिक बोले — “नशे पर लगे सख्त विराम

नगर वासियों ने प्रशासन से अपील की है कि अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि इस पर अब भी सख्ती नहीं बरती गई, तो आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

“थानखम्हरिया में इस घटना की जानकारी मिली हैं निकट भविष्य में थानखम्हरिया पहुंचकर आरोपियों पर शख्त कार्यवाही की जायेगी”
– रामकृष्ण साहू, एसपी बेमेतरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here