Home छत्तीसगढ़ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष अमित बघेल पर मामला दर्ज

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष अमित बघेल पर मामला दर्ज

315
0

 

थानखम्हरिया:– महाराजा अग्रसेन जी के विषय में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा दिए गए कथित अभद्र बयान को लेकर अग्रवाल समाज में तीव्र आक्रोश देखने को मिला। गुरूवार और शुक्रवार को बड़ी संख्या में समाजजन थानखम्हरिया थाना परिसर पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

धरना-प्रदर्शन के दौरान थाना प्रभारी ने समाज के लोगों से चर्चा की। उच्च अधिकारियों से निर्देश प्राप्त करने के बाद पुलिस ने मामले में बीएनएस 299 प्रकरण दर्ज की, जिससे उपस्थित लोगों में संतोष की भावना देखी गई।

इस विरोध प्रदर्शन में समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से चंदन अग्रवाल, अनिल सिंघानिया, गौरव बिंदल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मुन्ना सिंघानिया, शिव केडिया, रौनक मुरारका, अमित बिंदल, रवि बिंदल, संजय अग्रवाल, आशीष बंसल, अतुल सिंघानिया, पुरुषोत्तम सिंघानिया, सुरेश शर्मा, साकेत सिंघानिया, प्रतीक सिंघानिया, पवन मुरारका, पवन अग्रवाल, अंकित बिंदल, प्रमोद सिंघानिया, मोनू बिंदल, कान्हा बिंदल, मनोज बंसल, दीपक बंसल, गिरिश शर्मा, संजय सिंघानिया सहित सैकड़ों समाजजन शामिल थे।

अग्रवाल समाज ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी धार्मिक या सामाजिक प्रतीक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाज ने प्रशासन से त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here