Home छत्तीसगढ़ नगर में खाटू श्याम की निशान यात्रा हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नगर में खाटू श्याम की निशान यात्रा हर्षोल्लास के साथ संपन्न

92
0

 

थानखम्हरिया:- नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। आशीष बंसल एवं हरि अग्रवाल के सौजन्य से आयोजित यह धार्मिक यात्रा नगर की आस्था का प्रमुख केंद्र बनी रही। उनके निवास में सजे दिव्य खाटू श्याम दरबार ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

यात्रा में पुरुषों व महिलाओं की बड़ी संख्या उमड़ी। डीजे पर गूंजते खाटू श्याम के भजन और गीतों पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। पूरे नगर का वातावरण “खाटू श्याम जय-जय” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बाबा की आरती उतारी।

इस यात्रा में अग्रवाल समाज के साथ अन्य समाजों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने शुद्ध भक्ति के साथ आस्था प्रकट करते हुए खाटू श्याम बाबा के दर्शन कर आध्यात्मिक सुख का अनुभव किया। अग्रवाल समाज ने इस आयोजन की सराहना करते हुए नगर एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

यात्रा में प्रमुख रूप से ओम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दीपक बंसल, अनिल सिंघानिया, रूद्रेश अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, रघुनाथ मुरारका, मनोज अग्रवाल, अतुल सिंघानिया, शिव जिंदल, कान्हा बिंदल, प्रभु सिंघानिया, गिरीश शर्मा, शिव केडिया, निखिल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, साकेत सिंघानिया, नारायण सिंघानिया, सरिता अग्रवाल, गौरव बिंदल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में पंडित श्रीकांत जोशी एवं ज्ञान प्रकाश जोशी ने सभी श्रद्धालुओं को अशेष शुभाषिश प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here