Home छत्तीसगढ़ गले में सिक्का फंसने से शिवम की मौत: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर...

गले में सिक्का फंसने से शिवम की मौत: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बोले- यहां नहीं हो सकता इलाज, मासूम का निकला दम

115
0

कोरबा में एक 8 वर्षीय मासूम शिवम की मौत हो गई क्योंकि उसने एक सिक्का निगल लिया था। सिक्का उसके गले में फंस गया था, और समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।

कोरबा में एक 8 वर्षीय मासूम शिवम की मौत हो गई क्योंकि उसने एक सिक्का निगल लिया था। सिक्का उसके गले में फंस गया था, और समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजन उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि इसका इलाज वहां नहीं हो सकता है। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक मासूम के पिता मदन सारथी ने बताया कि मूलत रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ के रहने वाले हैं कुछ दिनों पहले उसके 8 साल के बेटे शिवम सारथी के कंधे में चोट लगने की वजह से उसका इलाज कराने कोरबा के निजी अस्पताल आए हुए थे जहां से इलाज करा कर अपने रिश्तेदार के कोरबा के गोढ़ी गांव में रुके हुए थे इस दौरान शुक्रवार की रात अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी हां पांव ठंडे होने लगे और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच शुरू की और इलाज के दौरान कहा कि एक्सरे रिपोर्ट के आधार उसके सीने में सिक्का फसा है जिसे उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है इसका इलाज यहां नहीं हो सकता हालत गंभीर है दूसरे अस्पताल ले जाइए जहां पर जान उसे निजी अस्पताल लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मासूम के पिता का कहना है कि उसने सिक्का कब कैसे और किन परिस्थितियों में खाया है यह बच्चे को भी नहीं पता और ना ही उन्हें जानकारी है जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल आने के बाद ही पता चल सकता है। वहीं इस मामले के बाद जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने मृतक के परिजनी का बयान दर्ज किया है। और आगे की जांच करवाई करने की बात कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here