ब्यूरो चीफ: रतन कुमार
दुर्ग/सुपेला। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ की दुर्ग संभाग स्तरीय बैठक 5 नवंबर दोपहर 12:00 बजे भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यालय, घड़ी चौक, सुपेला में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह बैठक रायपुर में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।
मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि, सीएम साय की मौजूदगी में होगा प्रांतीय अधिवेशन
प्रांतीय महामंत्री श्री अश्वनी जी चेलक ने बैठक में सभी जिला प्रतिनिधियों से अधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जोर दिया कि अधिवेशन में संभाग के सभी ब्लॉक और जिलों से अधिकतम और प्रभावी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए।

श्री चेलक ने बताया कि इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि समापन समारोह को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक श्री अभय राम जी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
सामाजिक दायित्वों के प्रति भी जागरूक है संघ
प्रांतीय संरक्षक श्री वीरेन्द्र नामदेव ने संगठन के व्यापक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य कर्मचारी संघ कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को शासन के समक्ष रखने तथा समाधान करने तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विचारधारा से जुड़े होने के कारण संगठन ‘पाँच परिवर्तन’ के अंतर्गत सामाजिक समरसता, सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वबोध जैसे विषयों पर भी जिला और ब्लॉक स्तर पर कर्मचारियों को जागरूक कर रहा है।
उपस्थिति और संचालन:
शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह राजपूत ने दुर्ग संभाग के सभी सातों जिलों से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यदु ने किया।
इस संभाग स्तरीय बैठक में प्रांतीय सचिव डॉ. विनोद वर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष हरि सिंह राणा, प्रांतीय मंत्री कनेरिया, प्रकोष्ठ अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, संभागीय अध्यक्ष मनोहर चंदेल, संरक्षक तुलाराम साहू, कामेश परमार, बालोद जिला अध्यक्ष वीरेंद्र देशलहरे, कवर्धा जिला अध्यक्ष रविकांत आमरे, जितेंद्र साहू, डेविड साहू, महेंद्र वर्मा, संतोष लहरी, बीके कोसले, गजेंद्र पुरी गोस्वामी, आर. खोबरागड़े, गोपाल ध्रुव, शांतिलाल चंद्राकर, दीनानाथ सार्वा, टिका राम साहू तथा बड़ी संख्या में दुर्ग संभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।




