Home छत्तीसगढ़ धान उपार्जन केन्द्र सरायपाली में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ

धान उपार्जन केन्द्र सरायपाली में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ

19
0

 

सरायपाली। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज  को धान उपार्जन केन्द्र सरायपाली में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, पूर्व जिला महामंत्री संजय शर्मा, स्वर्ण सिंह सलूजा एवं समिति के अध्यक्ष अन्नत पटेल के कर-कमलों द्वारा पारंपरिक पूजा-अर्चना एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का पूजन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से लोकनाथ बारी,गंगाराम पटेल,विदित धनानिया, मनोज दास, शिव जयसवाल, रोहित प्रधान, प्रसन प्रधान, झप्पी मांझी भाजपा जन उपस्थिति रहे।

शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम धान से भरे

एवं तौल कांटे की विधि-विधान से पूजा कर नारियल फोड़ा गया तथा क्षेत्र के किसानों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की गई। इसके पश्चात उपस्थित किसानों के धान की तौल प्रारंभ कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ने कहा कि “किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उपार्जन केन्द्र में बारदाना, तौल, पेयजल एवं छाया सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सभी किसान बंधु निर्धारित टोकन अनुसार अपना साफ-सुथरा एवं सूखा धान लेकर केन्द्र में आएं।”
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, उपार्जन केन्द्र प्रभारी, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय किसान बंधु उपस्थित रहे। सभी किसानों ने समय पर खरीदी शुरू होने पर हर्ष व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here